HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच विधानसभा चुनाव में गठबंधन की संभावनाएं लगभग खत्म हो चुकी हैं। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और आप के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता प्रदेश में अकेले चुनाव लड़ने पर डटे थे। वहीं कांग्रेस नेतृत्व आप के साथ गठबंधन कर दिल्ली में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में लाभ उठाना चाहता था।

सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के राज्य स्तरीय नेता नहीं चाहते थे कि विधानसभा चुनाव में दोनों दलों का फिर से गठजोड़ हो। दोनों दलों के नेताओं की अपनी-अपनी महत्वाकांक्षाएं इसका बड़ा कारण रही हैं।

AAP ने कांग्रेस के जवाब का नहीं किया इंतजार

कांग्रेस और आप के राष्ट्रीय नेताओं ने ही दोनों दलों के बीच विधानसभा चुनाव में गठबंधन की बातचीत शुरू की थी, लेकिन गठबंधन पर कांग्रेस का कोई स्पष्ट जवाब आने से पहले आम आदमी पार्टी के राज्य स्तरीय नेताओं ने उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर दिए।