HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा में विजय संकल्प यात्रा निकालेंगे। यह यात्रा सोमवार से शुरू होगी और अंबाला संसदीय क्षेत्र के नारायणगढ़ से शुरू होगी। इस दौरान राहुल गांधी लोगों से संवाद भी करेंगे। राहुल और प्रियंका गांधी की रथयात्रा का कार्यक्रम कुमारी सैलजा के प्रभाव वाले अंबाला से शुरू हो रही है। कुमारी सैलजा राहुल गांधी की रैलियों में शामिल नहीं हुई थीं।

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी हरियाणा में विजय संकल्प यात्रा निकालेंगे।

हरियाणा में दो विजय संकल्प रैलियां कर चुके कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी एवं पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी राज्य में रथयात्रा निकालेंगे। भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर राहुल गांधी की विजय संकल्प यात्रा सोमवार से आरंभ होगी। अंबाला संसदीय क्षेत्र के नारायणगढ़ से शुरू होने वाली यात्रा के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में राहुल गांधी लोगों के साथ संवाद करेंगे।

फिलहाल एक दिन की यात्रा के कार्यक्रम जारी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का अभिनंदन करने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तीन जन आशीर्वाद रैलियों के बाद कांग्रेस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की विजय संकल्प यात्रा की रूपरेखा तैयार की है। फिलहाल दोनों की एक दिन की यात्रा के कार्यक्रम जारी किये गये हैं, लेकिन माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक राहुल गांधी और प्रियंका गांधी लगातार पूरे राज्य में विजय संकल्प यात्रा निकालने वाले हैं।