HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के दौरे पर हैं। चंडीगढ़ में पत्रकारों को संबोधित करते हुए चिदंबरम ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों के अधिकारों का दमन भाजपा के चरित्र का हिस्सा है। बता दें कि हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

कांग्रेस के दिग्गज नेता पी चिदंबरम हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के दौरे पर हैं।

हरियाणा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता और देश के पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पी चिदंबरम ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हरियाणा सरकार किसानों को कृषि ऋण उपलब्ध कराने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि पीएम-किसान योजना का लाभ बटाईदार किसानों को नहीं दिया गया है।

चिदंबरम ने भाजपा पर साधा निशाना

प्रदेश की राजधानी चंडीगढ़ में पी चिदंबरम ने कहा कि भारत में कुल कृषि भूमि के 32% हिस्से पर बटाईदार किसान खेती करते हैं। उनके अधिकारों का दमन किया जा रहा है। किसानों के लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन भाजपा के लोकतंत्र विरोधी चरित्र का हिस्सा है।