HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो जजपा और हलोपा पर भाजपा की बी टीम होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ये तीनों दल मिलकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस के साथ 36 बिरादरी होने का दावा करते हुए हुड्डा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को बहुमत से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनेलो, जजपा और हलोपा तीनों ही भाजपा की बी टीम हैं। सिरसा में इनकी जुगलबंदी सार्वजनिक हो चुकी है। यह तीनों दल मिलकर भाजपा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

कांग्रेस के विरोध और भाजपा को जिताने के इरादे से इन तीनों दलों ने अपने टिकटों का बंटवारा किया है। अब नामांकन वापस लेने का ड्रामा कर रहे हैं।