HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में मुख्यमंत्री पद को लेकर जंग जारी है। इस बीच भाजपा लगातार कांग्रेस पर दलित विरोधी और कुमारी सैलजा का अपमान करने का आरोप लगा रही है। वहीं केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को जन्मदिन की बधाई दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव

हरियाणा विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस अंतर्कलह से जूझ रही है। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस दलित नेता कुमारी सैलजा को लगातार साइड कर रही है। इतना ही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने तो सिरसा सासंद कुमारी सैलजा को भाजपा में शामिल होने तक का ऑफर दे दिया है।

मनोहर लाल ने सैलजा को दी जन्मदिन की बधाई

हरियाणा में 90 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस महासचिव और सिरसा सांसद कुमारी सैलजा को लेकर नाराजगी से जुड़ी जानकारी आ रही है। भाजपा लगातार आरोप लगा रही है कि कांग्रेस सैलजा को साइड-लाइन कर रही है।