HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जजपा और आसपा ने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है। आखिरी लिस्ट में लाडवा विधानसभा सीट से जजपा और आसपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खिलाफ एडवोकेट विनोद शर्मा को मैदान में उतारा है। 90 सीटों में से 89 पर जजपा और आसपा के उम्मीदवारों की घोषणा हो चुकी है जबकि रानियां में रणजीत चौटाला को समर्थन दिया है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जजपा और आसपा ने उम्मीदवारों की आखिरी लिस्ट जारी कर दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए जजपा और आसपा ने अपनी आखिरी लिस्ट भी जारी कर दी है। जजपा और आसपा गठबंधन की आखिरी लिस्ट में कुल 6 उम्मीदवारों को टिकट मिला है। लाडवा से एडवोकेट विनोद शर्मा, सिरसा से पवन शेरपुरा तो वहीं हांसी विधानसभा सीट से शमशेर बुल को टिकट दिया है। 

जजपा और आसपा गठबंधन ने 89 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। रानियां में जजपा और आसपा गठबंधन ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। वहां दोनों पार्टियों ने निर्दलीय उम्मीदवार चौधरी रणजीत सिंह चौटाला को समर्थन दिया है।