HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपने बागी नेताओं के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। पार्टी ने चित्रा सरावरा समेत 10 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में मात्र 6 दिन का समय बचा है। 5 अक्टूबर को हरियाणा के सभी विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

हरियाणा विधानसभा चुनाव

 हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा रही है। भाजपा ने अपने 8 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया था। अब कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में चित्रा सरवारा, सतविंदर राणा, कपूर सिंह नरवाल, सोमवीर घसोला, मनोज कोसलिया, अजीत शारदा राठौर, ललित नागर और सतवीर भाना को 6 साल के लिए निष्कासित किया है। इससे पहले भी कांग्रेस ने कई बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था।