HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार को दो सूची जारी की थी। अभी तक पार्टी की तरफ से 88 उम्मीदवारों का एलान किया जा चुका है। अब दो सीटों पर मामला फंसा हुआ है, जबकि आज ही नामांकन का अंतिम दिन है। 

सांकेतिक तस्वीर

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने दो उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। उकलाना से नरेश सेलवाल को टिकट दिया गया है। पूर्व विधायक नरेश सेलवाल भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक माने जाते हैं। नारनाैंद से जसबीर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।

अब सोहना और भिवानी में उम्मीदवारों के नाम पर संशय बना हुआ है। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का अंतिम दिन है। 

देर रात जारी की थी पांच उम्मीदवारों की सूची

हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने बुधवार को चौथी और पांचवीं सूची जारी कर दी थी। देर रात 40 के बाद पांच और उम्मीदवारों की सूची जारी हुई थी। देर रात आई सूची में अम्बाला केंट से परिमल परि, पानीपत ग्रामीण से सचिन कुंडू, रानियां से सर्व मित्र कम्बोज, नरवाना से सतबीर दबलेन और तिगांव से रोहित नागर को उम्मीदवार बनाया गया।

काफी मंथन के बाद पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। कलायत से विकास सहारण को टिकट मिल गया है। वहीं कैथल से आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया गया है। पंचकूला से पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन को टिकट दिया गया है। चंद्रमोहन पूर्व मुख्यमंत्री स्व भजनलाल के लड़के हैं। इनके भतीजे भव्य बिश्नोई आदमपुर से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।