HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव को लेकर कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी एक-एक सीट को लेकर पूरी रणनीति के साथ उम्मीदवार को मैदान में उतार रही है। अब कांग्रेस ने इन दो सीटों पर बड़ा दांव चला है। पार्टी दोनों सीटों पर ऐसा गणित बैठाया है कि उम्मीदवारों को अधिक से अधिक फायदा मिलेगा। पढ़िए आखिर कांग्रेस ने क्या रणनीति बनाई है?

सांकेतिक तस्वीर

कांग्रेस पार्टी ने गुड़गांव और बादशाहपुर सीट से टिकट के दावेदारों का इंतजार खत्म कर दिया। पार्टी ने गुड़गांव सीट से पंजाबी नेता और हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित ग्रोवर एवं बादशाहपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव को टिकट दिया है। दोनों ही युवा नेता हैं और अपने-अपने क्षेत्र में इनकी सक्रियता है। कांग्रेस हाईकमान ने दोनों सीटों से जातीय समीकरण को भी साधा है।

चुनाव में दोनों सीटों पर कांटे की टक्कर होने की संभावना है। अभी पटौदी और सोहना सीट से प्रत्याशियों की घोषणा बाकी है। गुड़गांव विधानसभा सीट पंजाबी बहुल मानी जाती है। इस विधानसभा क्षेत्र में इस समय 4,30,893 वोटर हैं। इनमें सबसे ज्यादा पंजाबी, फिर बनिया, ब्राह्मण, यादव और जाट समाज के मतदाता हैं।