HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा के तीन विधानसभा सीटों पर अपनों को अपनों से ही चुनौती मिलेगी। डबवाली और तोशाम विधानसभा सीटों पर एक ही परिवार के सदस्य एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ते नजर आएंगे। डबवाली में आदित्य देवीलाल और दिग्विजय चौटाला के बीच मुकाबला है तो वहीं तोशाम में श्रुति चौधरी अपने भाई अनिरुद्ध चौधरी को टक्कर देंगी।

हरियाणा के तीन विधानसभा सीटों पर अपनों को अपनों से ही चुनौती मिलेगी।

हरियाणा की तीन विधानसभा सीटों पर मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। सिरसा जिले की डबवाली विधानसभा सीट पर जहां पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला के परिवार के सदस्य अलग-अलग राजनीतिक दलों से एक दूसरे को चुनौती देते नजर आएंगे।

जींद जिले की उचाना विधानसभा सीट पर कांग्रेस व जजपा के उम्मीदवारों के सामने भाजपा के कामकाज पर अंगुली उठाना बड़ी चुनौती होगी। यह दोनों उम्मीदवार भाजपा सरकार का हिस्सा रह चुके हैं।