HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा चुनाव में कुछ ही दिनों का समय शेष बचा है। सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुटी है। इसी कढ़ी में भाजपा ने बरवाला-उकलाना सीट पर जीत अख्तियार करने के लिए नई रणनीति चुन ली है। वहीं बरवाला और उकलाना दोनों विधानसभा में भाजपा जीत नहीं पाई है। अब दोनों विधानसभा में भाजपा ने जहां नए चेहरे दिए है वहीं कांग्रेस अपने पुराने विधायकों पर दांव खेले हुए हैं।

सांकेतिक तस्वीर

विधानसभा चुनाव में तेजी से समीकरण बदले हैं। जिले में मौजूद सात विधानसभा में बरवाला-उकलाना पर सभी की नजर है। कारण है बरवाला से आज तक कोई भी दूसरी बार विधायक नहीं बना है। बरवाला विधानसभा के मतदाता ने हमेशा ही नया विधायक चुनकर विधानसभा में भेजा है।

भाजपा ने नए चेहरों पर जताया भरोसा

वहीं, बरवाला और उकलाना दोनों विधानसभा में भाजपा जीत नहीं पाई है। अब दोनों विधानसभा में भाजपा ने जहां नए चेहरे दिए है वहीं कांग्रेस अपने पुराने विधायकों पर दांव खेले हुए हैं। चुनाव में बरवाला और उकलाना सीट पर काफी अहम कहीं जाती है। इन दोनों सीट पर कांग्रेस, जजपा, इनेलो का कब्जा रहा है। बरवाला विधानसभा सीट को देखे तो यह हरियाणा बनने के साथ ही इस पर चुनाव हो रहे हैं।