HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट का मुकाबला भाजपा के कैप्टन योगेश बैरागी से होगा। बीती चार सितंबर को भाजपा ने पहली सूची जारी की थी। इस सूची में 67 नाम शामिल थे।

भाजपा ने हरियाणा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 21 नामों को मंजूरी दी गई है। ज्ञात हो कि पिछली बार हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों का एलान किया था। इस तरह अब भाजपा ने प्रदेश की 88 सीटों पर उम्मीदवार उतार दिए गए हैं।

इस सूची में नारायणगढ़ से पवन सैनी, पेहोवा से जय भगवान शर्मा, जुलाना से कैप्टन योगेश बैरागी को टिकट दिया गया है। वहीं, भाजपा ने राई से कृष्णा गहलावत और पटौदी से बिमला चौधरी को मैदान में उतारा है। योगेश बैरागी की सीधी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट से होगी। विनेश ने छह सितंबर को खिलाड़ी बजरंग पूनिया के साथ नई दिल्ली में कांग्रेस ज्वाइन की थी।