HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 हरियाणा भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इसमें अग्निवीरों किसानों महिलाओं और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए गए हैं। भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे कांग्रेस की कॉपी बताई है। इतना ही नहीं उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि हरियाणा के लोग इस बार भाजपा कुशासन का अंत करेंगे।

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने गुरुवार को घोषणा पत्र जारी कर दिया। भाजपा के घोषणा पत्र में अग्निवीरों, किसान, महिलाओं और युवाओं के लिए बड़े-बड़े वादे किए गए हैं।

हालांकि, भाजपा के घोषणा पत्र के जारी होने के बाद से अब उसको लेकर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने हमला बोलते हुए उसे कांग्रेस की कॉपी बता दी है।