HARYANA VRITANT

Haryana Election 2024 कांग्रेस ने हरियाणा में पहली सूची जारी कर दी। 32 सीटों पर उन्होंने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने सभी 28 विधायकों को फिर से मौका दिया है। साथ ही हुड्डा और सैलजा का भी ध्यान रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी परंपरागत गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव लड़ेंगे। कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला के नामों की घोषणा अभी नहीं हुई है।

कांग्रेस ने हरियाणा में पहली सूची जारी कर दी।

कांग्रेस ने शुक्रवार देर रात 90 में से 32 सीटों के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। मौजूदा सभी 28 विधायकों को टिकट दिया है। रेलवे की नौकरी से शुक्रवार की दोपहर को इस्तीफा दे शाम को कांग्रेस में शामिल होने वाली पहलवान विनेश फोगाट को जुलाना से टिकट दिया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपनी परंपरागत गढ़ी सांपला किलोई सीट से चुनाव लड़ेंगे।

लाडवा से सीएम नायब सैनी के सामने विधायक मेवा सिंह को उतारा है। प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उदयभान होडल से लड़ेंगे। पिछली बार नीलोखेड़ी आरक्षित सीट से निर्दलीय जीतने वाले धर्मपाल गोंदर को टिकट दिया है। वह भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे थे।