HARYANA VRITANT

Haryana Congress Candidates List कांग्रेस ने रविवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की सूची जारी की है। जिसमें उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह गुरुग्राम से मोहित ग्रोवर थानेसर से अशोक अरोड़ा गन्नौर से कुलदीप शर्मा टोहाना से परमवीर सिंह तोशाम से अनिरुद्ध चौधरी महम से बलराम दांगी नांगल चौधरी से मंजू चौधरी और बादशाहपुर से वर्धन यादव को मैदान में उतारा है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात दूसरी लिस्ट जारी कर दी है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने रविवार देर रात दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। उचाना कलां से बृजेंद्र सिंह, बादशाहपुर से यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वर्धन यादव और गुड़गांव सीट से  हाल ही में कांग्रेस में आए मोहित ग्रोवर को टिकट दिया है।