Haryana Cabinet Meeting Gurugram

खबर का सार : Haryana Cabinet Meeting Gurugram गुरुग्राम में सीएम नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा कैबिनेट बैठक में क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 के मसौदे को मंजूरी दी गई। इसमें ग्रुप D कर्मचारियों को 5 साल सेवा के बाद क्लर्क पद पर प्रमोशन और कोटा 20% से बढ़ाकर 30% करने का प्रावधान है।
साथ ही 27 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जहां बिल पेश किया जाएगा। सीएम सैनी ने विपक्ष पर नारी वंदन अधिनियम के मुद्दे पर महिला विरोधी होने का आरोप भी लगाया।

गुरुग्राम । 22 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में हरियाणा कैबिनेट की बैठक की। लोकसभा में नारी वंदन अधिनियम गिरने के विरुद्ध भाजपा सरकार विधानसभा में विपक्ष के विरोध में निंदा प्रस्ताव ला सकती है। हरियाणा विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 27 अप्रैल को बुलाया गया है।

Haryana Cabinet Meeting Gurugram
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में गुरुग्राम में हरियाणा कैबिनेट की बैठक की।

सीएम नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा क्लेरिकल सर्विस बिल 2026 विधानसभा के स्पेशल सत्र में लाया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में हरियाणा के कॉमन कैडर के ग्रुप डी कर्मचारियों के प्रमोशन के लिए जरूरी नियम बनाने पर भी सहमति बनी है।

अगर कॉमन कैडर ग्रुप डी कर्मचारियों ने 5 साल से ज्यादा की सर्विस पूरी की तो वे क्लर्क के पद पर प्रमोशन के लिए एलिजिबल होंगे। हरियाणा क्लेरिकल सर्विसेज रिक्रूटमेंट एंड कंडीशंस ऑफ सर्विस बिल 2026 के मसौदे को मंजूरी दे दी गई है। Haryana Cabinet Meeting Gurugram

ड्राफ्ट बिल में क्लर्क के पद के लिए ग्रुप डी से प्रमोशन के कोटे को 20% से 30% करने का प्रावधान किया गया। साथ ही 5% एक्स ग्रेशिया पद रखने की अनिवार्यता भी नियमों में शामिल की गई।

नारी वंदन पर विवाद, CM सैनी ने विपक्ष को घेरा | Haryana Cabinet Meeting Gurugram

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि 16 व 17 अप्रैल को संसद में जो कुछ हुआ उसने विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने उजागर किया। विपक्षी दलों का असली चरित्र महिला विरोधी और सत्ता का लोभी है। यह दिन देश के इतिहास में काले दिन के रूप में दर्ज हुआ। Haryana Cabinet Meeting Gurugram

विपक्षी दलों ने महिलाओं को केवल वोट बैंक समझा लेकिन निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी से वंचित रखा। प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कहा कि महिलाओं की भागीदारी कोई दया नहीं, उनका अधिकार है। विपक्ष ने परिसीमन के नाम पर झूठ और भ्रम फैलाया और कहा के इससे कुछ राज्यों को नुकसान होगा। Haryana Cabinet Meeting Gurugram

गृहमंत्री ने तथ्यों के साथ स्पष्ट किया कि किसी भी राज्य का प्रतिनिधित्व कम नहीं होगा। आने वाले समय में महिलाएं अपने वोट की ताकत से महिला विरोधी दलों को करारा जवाब देंगी।