Haryana Budget 2026: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा का बजट पेश कर रहे हैं। बजट पेश करने से पहले विधायकों ने ‘जो बोले सो निहाल’ का नारा लगाया।
सीएम नायब सैनी ने बजट पेश करते हुए कहा कि प्रत्येक मां, बहन, बुजुर्ग, साथी भाई और प्रिय युवाओं को नतमस्तक होता हूं। मैं उन्हें भरोसा दिलाता हूं कि मेरे हर बजट प्रस्ताव के पीछे केवल और केवल डबल इंजन सरकार की आपके उज्ज्वल भविष्य के प्रति अटूट प्रतिज्ञा है।

मोदी के विकसित भारत 2047 की यात्रा में हरियाणा एक अथक इंजन बनेगा। हरियाणा को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य रखा है। हमने हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट 2047 तैयार किया है।
6 जनवरी से लेकर 27 जनवरी तक 13 बैठकें की हैं। 2199 सुझाव मिले हैं। AI चैटबॉट से 12,400 सुझाव मिले। कई सुझाव पत्र व ई-मेल से मिले। कुछ लोगों ने प्रत्यक्ष सुझाव दिए। मैंने पूरी गहनता से मंथन किया। 5,000 सुझावों को आज बजट प्रस्तावों में शामिल किया है। मेरा यह दूसरा राज्य बजट हरियाणा की जनता द्वारा बनाया गया बजट है।
सीएम सैनी ने आगे कहा कि मैं 12 महत्वपूर्ण बिंदुओं का प्रभाव | Haryana Budget 2026
1. वर्ष 2031 तक जो प्रभावी बिंदु हैं, वे हैं- किसी भी राज्य सरकार के बजट में उस साल प्राप्त होने वाले कुल राजस्व का महत्वपूर्ण स्रोत होता है, केंद्रीय करों से मिलने वाला हिस्सा।
1 फरवरी 2026 को 16वें वित्त आयोग के अनुसार 2026 से 2031 तक केंद्रीय करों में हिस्सा 1.361 प्रतिशत होगा। यह हिस्सा 1.075 प्रतिशत था। 2010-15 में घटकर 1.048 प्रतिशत हो गया था।
2005-10 के मुकाबले 20वें स्थान पर था, 2026-2031 तक हमारा हिस्सा बढ़ गया है। यह 2021-26 तक 24.51 प्रतिशत बढ़ोतरी है। इसके लिए पीएम मोदी का आभार जताता हूं। कुल राजस्व का 14.2 प्रतिशत केंद्रीय करों से मिलता है। यह डबल इंजन की सरकार की अवधारणा के सबसे बड़े परिचायक हैं।
एक लाख युवाओं को एआइ से संबंधित युवाओं को प्रशिक्षण देकर नई नौकरियों के लिए तैयार करेंगे। 16 जुलाई 2025 को भविष्य का विभाग बन गया था। अगले बजट से सभी विभाग एक निश्चित विभाग महिलाओं व बूढ़ों के लिए आरक्षित करेंगे।
सीएम सैनी ने आगे कहा कि ऐसा पहली बार हुआ कि बजट का 98% हिस्सा खर्च किया गया। हरियाणा में दो बिजली वितरण निगम हैं। उत्तर व दक्षिण। हरियाणा एग्रो के नाम से तीसरी बिजली कंपनी बनेगी।
एआइ मिशन के अंतर्गत एक एआइ सेंड बॉक्स बनाया गया है। एआइ के प्रयोग से विभागीय सेवाओं में दक्षता संभव है। एक नवंबर 2026 से सफल मॉडलों को संबंधित विभागों में लागू करेंगे।
2026-27 में सरकारी भवनों में सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में परिवर्तन करने की बात कही। दशकों से चली आ रही एबीसीडी ब्लॉक आधारित वर्गीकरण व्यवस्था बंद कर सभी ब्लॉकों में निवेश के लिए वित्तीय प्रोत्साहन मिलेंगे। कैपिटल सब्सिडी की राशि बढ़कर एक लाख रुपये होगी।
अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ा दी गई है। प्रत्येक विधानसभा में एक पीपीपी मॉडल पर आदर्श परीक्षा केंद्र स्थापित होगा। पहला केंद्र कुरुक्षेत्र में बनेगा।
सीएम सैनी ने आगे कहा कि यमुना नदी हरियाणा की अर्थव्यवस्था की जीवन रेखा है। हरियाणा ग्रीन कलाइमेंट फंड सौ करोड़ रुपये की लागत से यमुना की 313 किलोमीटर लंबाई सफाई करने के लिए एक नया मिशन प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा गया।
हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने के बाद अब इसे अति आधुनिक मॉडल जिला बनाने की बात कही गई।
सीएम सैनी ने कहा कि हरियाणा में ग्रामीण हाट मंडियां बनेंगी, बागवानी एवं विपण विभाग बनेगा, कोल्ड चेन नीति लागू होगी। मोरनी ब्लॉक को प्राकृतिक व जैविक ब्लॉक के रूप में विकसित करेंगे। सीएम बागवानी बीमा योजना में मुआवजा राशि 50 हजार रुपये प्रति एकड़ हुई।
हरियाणा आलू बीज अधिनियम लाएंगे। घरौंडा व सिरसा में कीटनाशक अवशेष परीक्षण प्रयोगशाला बनेंगी। जिला सोनीपत, पानीपत, अंबाला, करनाल व कुरुक्षेत्र में मशहूम उत्पादन को बढ़ावा देंगे।
मधुमक्खी पालन को प्राकृतिक आपदाओं से जोखिम मुक्त करने के लिए सीएम बागवानी बीमा योजना में लाएंगे। यमुनानगर, रोहतक व फरीदाबा में नौ करोड़ की लागत से नई मृदा एवं जल परीक्षण परयोग शालाएं बनेंगी। करनाल में नवीन मछली प्रसंस्करण मछली मंडी बनेगी।