हरियाणा में वायु प्रदूषण की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उत्तर भारत में हरियाणा का फतेहाबाद सबसे प्रदूषित शहर दर्ज किया गया। राष्ट्रीय राजधानी (421) से ज्यादा फतेहाबाद (422) का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) रिकॉर्ड किया गया है। राज्य के 14 शहर वायु प्रदूषण के गंभीर स्तर के चपेट में रहे। फरीदाबाद व सोनीपत का एक्यूआई 400 से पार रहा। प्रदूषण को देखते हुए गुरुग्राम, फरीदाबाद और झज्जर में प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। वहीं मंगलवार को जींद में भी प्राथमिक स्कूल बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए। 

  • विशेषज्ञ बता रहे हैं किआठ नवंबर से लोगों को वायु प्रदूषण से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। हवा की गति करीब आठ से दस किलोमीटर प्रतिघंटा होने से प्रदूषण के कण घुल सकते हैं।
  • हालांकि दिवाली के दौरान फिर से प्रदूषण बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल अगले सात दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कहां कितना रहा एक्यूआई
फतेहाबाद          422
फरीदाबाद          412
सोनीपत            417
बल्लभरगढ़         320
भिवानी             335
धारूखेड़ा          334
गुरुग्राम            373
हिसार             377
जींद               381
कैथल             366
मानेसर            320
नारनौल           341
रोहतक           334
सिरसा             306