Haryana Vritant

रोहतक : आगामी चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस प्रदेश के अलग-अलग विधानसभाओं में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम कर रही है। कांग्रेस ने आज रोहतक विधानसभा में ये कार्यक्रम किया। ये कार्यक्रम कांग्रेस के विधायक भारत भूषण बत्रा की अगुवाई में हुआ। शहर के सेक्टर-1 में भारत भूषण बत्रा ने लोगों के बीच जनसंपर्क किया।

कार्यक्रम के दौरान भारत भूषण बत्रा ने सरकार पर भी खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत जोड़ो और हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का मिल फायदा रहा है। राहुल गांधी को सत्ता पक्ष निशाना बना रहा है।
बीजेपी में बौखलाहट है जिसके कारण राहुल गांधी को टारगेट किया जा रहा है। आगे उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र के बारे में लोगों को अवगत करवाएं। किस प्रकार से डेमोकेर्सी का मर्डर हुआ, प्रजातंत्र में लोगों के अधिकारों का हनन हुआ है। बीजेपी व्यक्तिगत हनन, धर्म, जात पात की राजनीति में है लगी हुई है। ये आज सबको पता है। उन्होंने कहा कि 2024 में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *