HARYANA VRITANT

Gurugram Weather Update गुरुग्राम फरीदाबाद सहित हरियाणा के कई जिलों में आज बुधवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक अगले 2-3 घंटे के दौरान गुरुग्राम फरीदाबाद मेवात और पलवल जिलों और आसपास के इलाकों में बादल गर्जन/आकाशीय बिजली/तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

सांकेतिक तस्वीर

गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा के कई जिलों में भीषण गर्मी के बीच आज बुधवार को मौसम बदल सकता है। मौसम विभाग से मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, अगले 2-3 घंटे के दौरान गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिलों और आसपास के इलाकों में बादल गर्जन/आकाशीय बिजली/तेज हवाएं चलने की संभावना है। हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे हो सकती है।

हवाओं से भी नहीं मिली राहत

दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह चली तेज हवाओं से भी लगातार बढ़ रही गर्माहट में कमी नहीं आई है। आलम यह रहा कि मंगलवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म था तो बुधवार को सुबह भी सबसे गर्म रही। कल मंगलवार तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा था, लेकिन आज दो डिग्री ऊपर दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आंशिक बादल छाए रहने और धूप भी खिली रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

बुधवार की सुबह रही सबसे गर्म

बुधवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस सीजन में अभी तक का सबसे ज्यादा है। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग का अनुमान है कि एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से 10 और 11 तारीख को मौसम कुछ करवट ले सकता है। हल्की वर्षा भी हो सकती है। तब तक दिन और सुबह के तापमान एवं गर्मी की चुभन दोनों में ही वृद्धि होती रहेगी। दूसरी तरफ दिल्ली की हवा फिर से खराब चल रही है। सुबह नौ बजे दिल्ली का एक्यूआई 250 दर्ज किया गया जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।