अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में इस बार पर्यटक असम प्रदेश के खानपान से लेकर सांस्कृतिक सभ्यता से भी रूबरू हो सकेंगे। ब्रह्मसरोवर तट पर असम कल्चरल विलेज सजाया जाएगा, जिसके साथ ही वहां के कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। इस बार महोत्सव को लेकर असम प्रदेश को राज्य सहभागी बनाया गया है, जिसके चलते असम के अधिकारियों के एक दल ने न केवल ब्रह्मसरोवर का जायजा लिया बल्कि जिला उपायुक्त शांतनु शर्मा व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव एवं अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत योजना भी तैयार की।

  • पैवेलियन में असम कल्चरल विलेज का स्वरूप देने का अनोखा प्रयास किया जाएगा। यह पैवेलियन 17 से 24 दिसंबर तक लगाया जाएगा।
  • बता दें कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन सात से 24 दिसंबर तक ब्रह्मसरोवर पर किया जा रहा है। मुख्य कार्यक्रम 17 से 24 दिसंबर तक होंगे और 17 दिसंबर को ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ महोत्सव का शुभारंभ करेंगे।