हरियाणा कोहरे के कारण ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है।

हवा की गति कम होने से घना कोहरा छाया है। मंगलवार रात से ही हल्का कोहरा छा गया था, जो बुधवार सुबह गहरा गया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता 5 मीटर तक सिमट गई। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए।बुधवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने व हवा की गति धीमी पडऩे से वातावरण में कोहरा छा गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है।  न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा, एक दिन पहले यह 7.2 डिग्री था।मौसम विशेषज्ञ अनुमान के अनुसार बुधवार से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके प्रभाव से बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इससे ठंड में इजाफा होगा।

फतेहाबाद में दूसरे दिन फिर छाया कोहरा

मौसम परिवर्तन के बाद लोगो को जहां राहत मिली थी। वहीं बुधवार को दूसरे दिन भी धुंध छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया  है। इससे जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे ठंड बढ़ चुकी है। धुंध छाई रहने से दृश्यता मात्र 10 मीटर तक दर्ज की गई है।

जिससे वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर सफर करना पड़ा। इससे वाहन चालकों को सफल के दौरान काफी समस्या सामने आई। इससे लंबी दूरी की बसें और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी पर अपने गणतंव्य पर पहुंची। मौसम में आए परिवर्तन को लेकर मौसम विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉ मदन लाल खिचड़ ने बताया कि जिले में 15 जनवरी तक धुंध छाए रहने की संभावना है। इससे जिले के तापमान में गिरावट दर्ज होगी।

भिवानी में छाया कोहरा, दृश्यता 5 मीटर से भी कम

भिवानी में बुधवार सुबह कोहरा छाया हुआ है। दृश्यता 5 मीटर रहने की वजह से वाहनों की गति भी धीमी है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 15.9 और न्यूनतम तापमान 7.8 दर्ज किया गया है। कोहरे की वजह से सुबह के समय चलने वाली ट्रेन प्रभावित होने की संभावना है।