फायरिंग मामले में घायल होने से पहले 25 साल का युवक सचिन पीली शर्ट पहने हुए आगे भाग रहा है और दो आरोपी हाथों में अवैध पिस्तौल लिए उसके पीछे दौड़ रहे हैं। इसके बाद वे कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने सचिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं

कैथल के पाई गांव में युवक पर हुई फायरिंग मामले में अब गोली चलाने वाले आरोपी बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं। यह फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इसे खंगालना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक मामले में शामिल किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। इस मामले में पूंडरी थाना की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह सीसीटीवी फुटेज आई है सामने
फायरिंग मामले में घायल होने से पहले 25 साल का युवक सचिन पीली शर्ट पहने हुए आगे भाग रहा है और दो आरोपी हाथों में अवैध पिस्तौल लिए उसके पीछे दौड़ रहे हैं। इसके बाद वे कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने सचिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं। इसमें सचिन को चार गोलियां लगती हैं। जैसे वह गोली लगने के बाद नीचे गिरता है आरोपी भाग जाते हैं। पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि घायल सचिन पर कुछ समय पहले एक युवक की हत्या का आरोप लगा था।
इस मामले के बाद वह पहले विदेश चला गया, लेकिन वापस आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वह छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले का बदला लेने के लिए उस पर गोलियां चलाईं गई। पुलिस अनुसार अभी इस मामले में गहतना से जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार घायल युवक सचिन पर 2020 में अपने गांव के एक युवक संसार की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि इसके बाद वह सिंगापुर चला गया था, कुछ समय बाद वह गांव वापस आ गया। उस समय कैथल सीआईए वन टीम उस केस की छानबीन कर रही थी।
तब पुलिस को पता चला कि संसार की हत्या सचिन ने की है। इसके बाद सचिन फिर 2022 में से विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे विदेश जाने से पहले ही उठा लिया। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने ही उनके गांव के युवक संसार की कुल्हाड़ी से हत्या कर की थी, तभी से वह जेल में बंद था। वह अभी छह महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।