Fatehabad Police: हत्या और दुष्कर्म के मामले में वांछित एक कुख्यात आरोपित फतेहाबाद शहर के आजाद नगर निवासी महेंद्र सिंह उर्फ निक्का को सीआईए रतिया पुलिस टीम ने मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में काबू कर लिया।
आरोपित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें दो गोलियां एएसआइ की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं। हालांकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित के पैर में गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया।

डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह ने बताया कि आरोपित महेंद्र सिंह उर्फ निक्का निवासी आजाद नगर फतेहाबाद जनवरी माह में सड़क पर मिली एक महिला की डेड बाडी से जुड़े हत्या व दुष्कर्म के मामले में वांछित था। आरोपित पहले भी सिरसा पुलिस की कस्टडी से फरार हो चुका था और लंबे समय से पंजाब क्षेत्र में छिपकर रह रहा था।
गुप्त सूचना पर की गई घेराबंदी Fatehabad Police
सीआईए रतिया टीम के प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित अपनी पत्नी को साथ लेकर पंजाब जाने की फिराक में क्षेत्र में आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखनी शुरू कर दी।
इसी दौरान रविवार रात नगल के पास भाखड़ा नहर रोड पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने मोटरसाइकिल मोड़कर भागने की कोशिश की। इसी दौरान सड़क पर कंक्रीट होने के कारण उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई और वह नीचे गिर गया।
गिरते ही Fatehabad Police पर कर दी फायरिंग
गिरते ही आरोपित ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर लगातार चार राउंड फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान आरोपित ने एएसआइ रघुबीर सिंह को निशाना बनाकर गोली चलाई। दो गोलियां सीधे उनकी बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगीं, जबकि दो गोलियां पास से निकल गईं।

बुलेटप्रूफ जैकेट होने के कारण Fatehabad Police एएसआई रघुबीर सिंह सुरक्षित बच गए। इसके बाद पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। जवाबी फायरिंग में चली गोली आरोपित महेंद्र सिंह उर्फ निक्का के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही उसे काबू कर लिया।
अवैध पिस्तौल व कारतूस बरामद
पुलिस ने आरोपित के कब्जे से एक अवैध .32 बोर पिस्तौल, चार खाली खोल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल आरोपित को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह काफी समय से पंजाब में छिपकर रह रहा था और अपनी पत्नी को साथ लेकर वहां जाने की योजना बना रहा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
आरोपित के खिलाफ ये है मामले
Fatehabad Police के अनुसार आरोपित के खिलाफ विभिन्न जिलों में 18 मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2020 में थाना निमराणा जिला अलवर में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। वर्ष 2019 में थाना भट्टू कलां में घर में घुसकर चोरी का मामला दर्ज हुआ। वर्ष 2021 में थाना शहर फतेहाबाद में स्नेचिंग का मामला दर्ज हुआ।
वर्ष 2021 में थाना डिंग जिला सिरसा में पुलिस कस्टडी से फरार होने से संबंधित मामला दर्ज किया गया। वर्ष 2022 में थाना शहर फतेहाबाद और भट्टू कलां में घर में घुसकर चोरी के मामले दर्ज हुए। वर्ष 2023 में थाना शहर फतेहाबाद और सदर फतेहाबाद में चोरी के कई मामले दर्ज हुए।
वर्ष 2024 में थाना सदर हांसी में चोरी का मामला दर्ज हुआ। वहीं वर्ष 2025 में थाना शहर फतेहाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा वर्ष 2026 में थाना बवानीखेड़ा, थाना डिंग जिला सिरसा और थाना शहर फतेहाबाद में हत्या, दुष्कर्म व अन्य गंभीर अपराधों से जुड़े मामले दर्ज हैं।