HARYANA VRITANT

सेक्टर-17 में रहने वाली एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा। उसमें किसी अर्जुन शर्मा नामक युवक ने ट्रेडिंग टिप देने के बारे में बताया हुआ था। उसने उस विज्ञापन में रुचि दिखाई। तभी उसे एक वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसके बाद उसेा डीमैट अकाउंट खुलवा दिया। उसे 300 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया था।

Cyber Crime

उसने आरोपितों द्वारा बताए हुए अकाउंट में 22 दिसंबर 2023 से लेकर 12 जनवरी 2024 तक कुल पांच लाख 35 हजार 870 रुपये ट्रांसफर कर दिए। उसे बताया गया कि आपको मुनाफा हो रहा है। इसलिए उसने कुछ रकम अकाउंट से निकालने की कोशिश की। तभी आरोपितों ने बताया कि पहले इस रकम पर 30 प्रतिशत टैक्स देना होगा। तभी पैसे मिलेंगे। महिला को अहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हो गई है। इसके बाद उसे ग्रुप से भी हटा दिया गया।