HARYANA VRITANT

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार में मंत्री सीमा त्रिखा ने हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि पिछले 10 सालों में हरियाणा की भाजपा सरकार ने गरीबों, दलितों, शोषितों के लिए काम किए हैं। आज घर  बैठे प्रदेश के  लोगों तक सरकार की योजनाएं पहुंच रही हैं और योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को सशक्त करने और शोषित, पीड़ित, गरीब, किसान युवा और महिला के सम्मान को उंचा करने का काम किया है। 

श्रीमती सीमा त्रिखा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस चुनाव के समय गरीबी हटाओं का नारा देकर गरीबों के  वोट लेकर उनको भूल जाती है । कांग्रेस झूठ बोलकर सत्ता हथियाना चाहती है। हाल में हुए  लोकसभा चुनाव में कांगेस ने झूठ और फरेब का सहारा लेकर जनता को भर्मित किया लेकिन देश की जनता उनके फरेब को पहचान चुकी है और इनके भ्रम और छलावे में आने वाली नहीं है ।

भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा की अध्यक्षता में भाजपा जिला फरीदाबाद प्रवासी कार्यकर्त्ता बैठक  का आयोजन किया गया जिसमे जिला महामंत्री मनोज वशिष्ठ, सुरेन्द्र जांगड़ा, प्रदेश जिले के पदाधिकारी, विधानसभा और मंडल के प्रवासी कार्यकर्त्ता, मोर्चों के जिला अध्यक्ष, प्रकोष्ठ विभागों के संयोजक सह संयोजक और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

श्रीमती त्रिखा ने कहा

श्रीमती त्रिखा ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा का संगठन बहुत मजबूत है और भाजपा के पास पन्ना प्रमुख तक के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की पूरी फौज है। इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर हम 2014 से लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनाव में भी फरीदाबाद के हमारे कार्यकर्ता पूरी ताकत से फरीदाबाद की छह की छह विधानसभाओं में कमल खिलाने का काम करेंगे और नायब सिंह सैनी को फिर से मुख्यमंत्री बनायेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की और आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। 

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया

श्री वोहरा ने कहा कि प्रदेश में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है और विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयारी में जुट चुके हैं। मंडल और विधानसभा के प्रवासी कार्यकर्ताओं ने मंडल और विधानसभाओं में बैठक कर बूथ और पन्ना प्रमुख तक के सत्यापित कार्यकर्ताओं को तय कर बूथ की संरचना को मजबूत करने का कार्य पूर्ण कर लिया है ।

अगले कुछ दिनों में  शक्ति केंद्र और त्रिदेव और BLA -2 की बैठक की जाएगी । भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने लोकसभा चुनाव में फरीदाबाद में तीसरी बार कमल खिला कर केंद्रीय राज्यमंत्री राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर को तीसरी बार देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा और देश में तीसरी बार मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र में भाजपा की सरकार बनाई । 

तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे

भाजपा संगठन को पूर्व विश्वास है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्त्ता अपने अपने बूथों को जिताकर फरीदाबाद की सभी 6 की 6 सीटों को जीतेंगे और प्रदेश नायब सैनी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनायेंगे । सीमा त्रिखा और जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर सीमा भारद्वाज  को बधाई और शुभकामनायें दी।  

महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सीमा भारद्वाज जी ने भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति करने सीएम नायब सिंह सैनी जी, केन्द्रीय मंत्री श्री कृष्णपाल पाल गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष बहन उषा प्रियदर्शनी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा का आभार व्यक्त किया।

संगठन को मजबूत करने का काम

सीमा भारद्वाज ने  कहा कि संगठन के सभी वरिष्ठ महिला कार्यकर्ताओं और अपनी पूरी टीम की साथ लेकर संगठन का कार्य करेंगी और भाजपा फरीदाबाद जिले के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा के नेतृत्व में संगठन को मजबूत करने का काम करुँगी।उन्होंने विश्वास दिलाते हुए कहा कि महिला मोर्चा की टोली प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में  फरीदाबाद जिले की सभी छह विधानसभा सीटों को जीत दर्ज कर हरियाणा में पुनः भाजपा की सरकार बनाने अपना पूर्ण सहयोग करेगी ।