HARYANA VRITANT

फरीदाबाद की जनता कॉलोनी निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपित ने चाकू से उसका गला रेत दिया। हैरानी तो तब हुई जब आरोपित ने गला रेतने से पहले ने धार्मिक उन्माद वाला एक नारा लगाया। मुजेसर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल व्यक्ति की हालत अभी फिलहाल ठीक है।

फरीदाबाद की जनता कॉलोनी निवासी एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ।

जनता कॉलोनी निवासी एक युवक रवि भगत पर जानलेवा हमला हुआ। आरोपित ने चाकू से उसका गला रेता। पता चला है की गला रेतने से पहले आरोपित ने धार्मिक नारा भी लगाया था।

पुलिस ने आरोपी की शुरू की तलाश

गंभीर हालत में घायल रवि भगत को फोर्टिस एस्कार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुजेसर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। रवि भगत एक मंदिर पर पुजारी है। वह रात को मंदिर के पास चारपाई पर सो रहा था।

तभी कुछ युवक आए और पहले धार्मिक नारा लगाया और उसके बाद उस पर हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने आरोपितों को इस तरह के नारे लगाते हुए सुना था। मुजे सर थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि हमला जरूर किया गया है लेकिन धार्मिक उन्माद वाली बात सामने नहीं आई है।

आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगी हमले की वजह-पुलिस

घायल की हालत अब ठीक बताई जा रही है पुलिस की टीम ने आरोपितों की तलाश करनी शुरू कर दी है। यह हमला रंजिश के तहत किया गया है। आरोपितों के गिरफ्तार होने के बाद ही पता लगेगा की असली कारण क्या है।