फरीदाबाद की एक महिला खिलाड़ी का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाकर उस पर अश्लील कमेंट लिखने का मामला सामने आया है। खिलाड़ी के फोटो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। फिलहाल पंचकूला में अभ्यास कर रही है। उसने नोटिस किया कि उसकी फर्जी अकाउंट बनाया गया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई।

महिला खिलाड़ी की सांकेतिक तस्वीर।

शहर की एक महिला खिलाड़ी का इंस्टाग्राम पर फर्जी अकाउंट बनाया गया। इस पर अश्लील कमेंट लिखे गए हैं। खिलाड़ी के फोटो के साथ भी छेड़छाड़ की गई है। यह देखकर खिलाड़ी बहुत परेशान हुई। उसने इसकी सूचना व शिकायत पुलिस को दी। अब पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गई है।

महिला राज्य स्तरीय खिलाड़ी बताई जा रही है। साइबर थाने में एक युवती ने दी शिकायत में बताया कि वह राज्य स्तरीय खिलाड़ी है। फिलहाल पंचकूला में अभ्यास कर रही है। छह मार्च को वह घर पर थी। तभी देखा कि उसके नाम का इस्तेमाल करके उसका फोटो लगाकर कई इस्टाग्राम अकाउंट बनाए गए हैं। इन अकाउंट पर उसके फोटो का इस्तेमाल स्टेटस और प्राेफाइल पिक्चर पर किया गया है।

नाम के साथ गंदे शब्दों का इस्तेमाल

अकाउंट पर उसके नाम के साथ गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया गया। स्टेटस पर गंदे कमेंट उसे बदनाम करने की नीयत से लिखे गए। उस आईडी से उसे ब्लैकमेल भी किया गया। उसकी फोटो के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।