HARYANA VRITANT

साइबर थाना सेंट्रल क्षेत्र में वीडियो लाइक और सब्सक्राइम करने के नाम पर महिला से 21 लाख रुपये की ठगी की गई। महिला ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-87 ग्रेटर फरीदाबाद की रहने वाली है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनके वाट्सएप पर मैसेज आया। जिसमें सामने वाली युवती ने अपने आपको निजी कंपनी का हेड बताया।

सांकेतिक तस्वीर

एचआर हेड ने कहा कि उनकी कंपनी वीडियो लाइन और सब्सक्राइब करने पर पैसे देती है। इसके बाद एचआर हेड ने महिला को यूटयूब का लिंक देना शुरू कर दिया। शुरुआत में कुछ वीडियो लाइक करने के उनको पैसे भी दिए गए। इसके बाद महिला को टेलीग्राम में एक ग्रुप से जोड़ दिया गया। इसमें पहले से भी काफी लोग जुड़े हुए थे।

डबल मुनाफे का दिया लालच…

इस ग्रुप में लोगों को टास्क पूरा करने के नाम पर डबल मुनाफे का लालच दिया जा रहा था। शुरुआत में टास्क लेने के लिए थोड़ा बहुत निवेश करने को कहा गया। महिला ने दो हजार रुपये देकर टास्क ले लिया। टास्क पूरा करने की एवज में महिला को 2600 रुपये मिले।

इसके बाद महिला को ठग पर भरोसा हो गया। फिर वह टास्क में निवेश करने के नाम अलग-अलग खातों से उनको 21 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब महिला ने अपने डबल किए हुए पैसे वापस मांगे तो ठग ने कहा कि उनको टास्क के लिए और निवेश करना पड़ेगा। जिसके बाद महिला को ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।