नाइजीरियाई नागरिक लंदन का नागरिक बनकर मेट्रीमोनियल साइट पर युवतियों को शादी के सपने दिखाता था और उनसे रुपये हड़प लेता था। आरोपित को साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जाेहन पौल नाम का यह आरोपित साल 2021 में बिजनेस वीजा पर भारत आया था और दिल्ली उत्तम नगर में रहता है। आरोपित के कब्जे से दो लैपटाप, नौ मोबाइल और सात सिम बरामद हुए हैं।

  • डीसीपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि आरोपित ने मेट्रीमोनियल साइट पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाया हुआ है। उस पर खुद को लंदन का नागिरक लिखा हुआ है।
  • शादी का रिश्ता ढूंढ रही युवतियां आईडी देकर आरोपित से संपर्क करती। वह उन्हें अपने जाल में फंसाकर शादी का झांसा देता। इसके बाद भारत आने का बहाना करके युवती से रुपये अपने खातों में डलवा लेता। आरोपित ने इसी तरीके से फरीदाबाद की रहने वाली एक युवती से आठ लाख रुपये की ठगी की थी।

इस मामले की जांच करते हुए पुलिस आरोपित तक पहुंची। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपित ने फरीदाबाद की युवती से ठगी गई रकम को पांच खातों में भेजा था।

इन खातों में करीब एक करोड़ रुपये का लेन-देन पाया गया है। पुलिस को मालूम चला है कि दिल्ली के रहने वाले कुछ भारतीय युवक भी उसके साथ मिले हुए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *