हिसार के डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर की पत्नी मनीषा को कांग्रेस ने राजस्थान विधानसभा में खेतड़ी विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। मनीषा 4 नवंबर तक भाजपा से टिकट मांग रही थी।

भाजपा से टिकट नहीं मिला तो 5 नवंबर को कांग्रेस में शामिल हो गई। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत की सिफारिश पर मनीषा को टिकट दिया गया है। मनीषा पूर्व विधायक दाता राम की बेटी हैं। खेतड़ी जिला परिषद की प्रधान भी हैं।

  • हिसार के डिप्टी मेयर जयवीर गुर्जर की पत्नी मनीषा राजस्थान के खेतड़ी के पूर्व दाता राम की बेटी हैं। मनीषा राजस्थान की राजनीति में सक्रिय हैं। अपने पिता की विरासत को संभालने का प्रयास कर रही हैं। खेतड़ी से दाता राम गुर्जर विधायक रह चुके हैं। अब उनकी बेटी मनीषा भाजपा प्रत्याशी बनने के लिए टिकट मांग रही थी।
  • खेतड़ी विधानसभा में भाजपा की ओर से धर्मपाल भी टिकट के दावेदार थे। जो पिछले चुनाव में 900 वोट से हार गए थे। भाजपा ने धर्मपाल पर अपना दांव आजमाया है।भाजपा ने अपनी सूची में मनीषा को शामिल नहीं किया तो वह कांग्रेस में शामिल हो गई। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत से मिलने के बाद मनीषा को कांग्रेस की टिकट का एलान कर दिया गया।