Crime News: ओपी जिंदल पार्क की झील में मंगलवार को पर्यटन विभाग के कुक का शव मिला। वह सोमवार से लापता था। झील के पास उसके जूते मिले हैं जिससे आशंका जताई जा रही कि वह झील में स्वयं उतरा होगा।

बेटे प्रिंस का दावा | Crime News
मृतक की पहचान तीर्थनगर निवासी 57 वर्षीय श्यामलाल के रूप में हुई है। वह पर्यटन विभाग के ग्रे पेलिकन होटल में कुक की नौकरी करता था। मृतक के बेटे प्रिंस ने बताया कि सोमवार की शाम को पिता ड्यूटी से लौटे। इसके बाद वह ओपी जिंदल पार्क में घूमने चले गए लेकिन वापस नहीं आए।
उनका मोबाइल भी बंद आता रहा। मंगलवार की सुबह ओपी जिंदल पार्क में पिता को तलाशने के लिए आए तो उनके जूते झील के पास मिले, जिससे उनके झील में गिरने का शक हुआ। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोरों को शव को बुलाकर झील से निकाला। सीन आफ क्राइम टीम ने साक्ष्य जुटाए। शहर यमुनानगर थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।