हरियाणा में मार्च-अप्रैल में आई बेमौसमी बारिश के चलते खराब हुई फसलों के मुआवजे के तौर पर हरियाणा सरकार ने 181 करोड़ रुपये जारी किए हैं। पहली बार डीसी के माध्यम से राशि न भेजकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल के माध्यम से एक क्लिक से सीधे 67,758 किसानों के खाते में सीधे राशि भेजी है। 

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने फसल क्षति का विशेष सर्वेक्षण किया था। इसके अनुसार 18 जिलों में 2.09 लाख एकड़ में फसल की क्षति दर्ज की गई थी। इनमें से गेहूं, सरसों और तोरिया फसलों के लिए 67,758 किसानों को 181 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
  • इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, कृषि मंत्री जेपी दलाल भी मौजूद रहे। जिला उपायुक्त भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

गौरतलब है कि बेमौसमी बारिश के चलते प्रदेश के 2.63 लाख किसानों ने 17.14 लाख एकड़ में फसल खराब होने का दावा किया गया था। किसानों ने फसल का दावा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर किया था। इसके बाद सरकार की तरफ से विशेष गिरदावरी कराई गई थी। जिन किसानों ने कंपनियों से बीमा करा रखा है, उनको कंपनियां मुआवजा राशि देंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *