Haryana Vritant
  • बड़ा ऐलान , 75 साल का हो गया यह मेरी आखिरी आरपार की लड़ाई
हरियाणा के रोहतक में पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान करते हुए कहा कि अब मैं 75 साल का हो गया हूं। यह मेरी आखिरी आरपार की लड़ाई है। हुड्डा ने विधानसभा गढ़ी सांपला किलोई में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान लोगों से आह्वान किया।

रोहतक : पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने ऐलान किया है। उन्‍होंने कहा कि अब मैं 75 साल का हो गया हूं। यह मेरी आखिरी आरपार की लड़ाई है। हुड्डा ने विधानसभा गढ़ी सांपला किलोई में हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के दौरान लोगों से आह्वान किया। उन्‍होंने आगे कहा कि तुम यहां संभालो मैं पूरे हरियाणा में संघर्ष करूंगा।

हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

हुड्डा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में कर्मचारी, युवा, फसल व सरपंच सभी केवल पीट रहे हैं। उन्‍होंने आगे कहा कि विधानसभा चुनाव में अबकी बार भाजपा का पिटने का नंबर आ गया है। हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम में मिल रहे समर्थन से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बनने जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *