Haryana Government हरियाणा में सशस्त्र बलों और अर्ध सैनिक बलाें के कर्मचारियों के आश्रितों को भी दस लाख रुपये दिए जाएंगे, जिनकी मौत फिजिकल कैजुअल्टी यानी कि ड्यूटी के दौरान दुर्घटना, बीमारी, प्राकृतिक कारणों, आत्महत्या या पारिवारिक विवाद के कारण हुई है। इसके अलावा सैनिकों तथा पूर्व सैनिकों को मिलने वाली अन्य सुविधाओं में भी वृद्धि करने की तैयारी है।

नए वित्तीय वर्ष में विभिन्न योजनाओं को सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से लागू करने की दिशा में कार्रवाई के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। केंद्र सरकार की तरफ से मिल रही सुविधाओं के अलावा अब हरियाणा सरकार की तरफ से भी सैनिकों के हित में कई योजनाओं को लागू किया जाएगा।
वीरता पुरस्कार राशि बढ़ाने की तैयारी | Haryana Government
केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वीरता पुरस्कार विजेताओं को प्रदान की जाने वाली एकमुश्त नकद राशि को अब सरकार बढ़ाने जा रही है। इसके लिए संबंधित विभाग की तरफ से प्रस्ताव मांग लिया गया है। इसके अलावा नए वीरता पुरस्कारों को भी राज्य अनुदान के दायरे में शामिल किया जाएगा।Haryana Government

रक्षा बलों तथा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जिन जवानों की मृत्यु फिजिकल कैजुअल्टी के रूप में अधिसूचित की जाएगी, उनके परिवारों को राज्य सरकार की तरफ से दस लाख रुपये की अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पूर्व सैनिकों तथा पूर्व अर्धसैनिक बलों के कर्मचारियों के पुनर्वास एवं आजीविका हेतु हरियाणा सैनिक एवं अर्धसैनिक कल्याण निगम की स्थापना की जाएगी। इसके माध्यम से पूर्व सैनिकों एवं पूर्व अर्धसैनिकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
भारतीय सेनाओं में अन्य राज्यों के मुकाबले हरियाणा के युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। प्रदेश का रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, भिवानी, नारनौल आदि जिलों के सर्वाधिक युवा भारतीय सेनाओं में सेवा दे रहे हैं।