Haryana Vritant

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा पर हरियाणा प्रदेश को बर्बाद करने का आरोप लगया है। सेक्टर-23 में आयोजित कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में पहुंचे हुड्डा ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। हुड्डा ने कहा कि नंबर वन प्रदेश को भाजपा ने फिसड्डी बना दिया।

कांग्रेस नेताओं ने पहने नीले रंग के पटके

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव में दीपेंद्र सिंह हुड्डा को मुख्यमंत्री बनाने की हुंकार भरी। डा. भीमराव आंबेडकर की 132वीं जयंती के अवसर पर हो आयोजित रैली में दीपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य कांग्रेसी नीले रंग का पटका पहने नजर आए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी रैली में नीले रंग की जैकेट पहनकर पहुंचे।रैली में वक्ताओं ने राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद संसद सदस्यता खत्म किए जाने के घटनाक्रम को शर्मनाक करार दिया।

कहा मेरे मन में जबरदस्त टिस है

मंडियों में किसानों की दुर्गति हो रही है। एमएसपी पर गेहूं खरीद की बात तो हो रही है, लेकिन बहाने बनाकर गेहूं की फसल को औने-पौने दामों पर खरीदा जा रहा है। भाजपा की मंशा ठीक नहीं है। वो बदले की राजनीति कर रही है और विरोध करने पर औछे हथकंडे अपना रही है। प्रदेश में अपराध बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। बेरोजगार युवा अपराध की ओर जा रहे है।

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *