Bhupinder Hooda

चंडीगढ़ स्थित नेता प्रतिपक्ष Bhupinder Hooda के आवास पर आज कांग्रेस विधायक दल (CLP) की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अगुवाई हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष Bhupinder Hooda कर रहे हैं। 

Bhupinder Hooda

सूत्रों के अनुसार, बैठक में कांग्रेस विधायक दल के लगभग सभी विधायक मौजूद रहे

हाल ही में राज्य का बजट पेश होने के बाद यह बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बैठक में बजट को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति, विधानसभा के भीतर और बाहर पार्टी की भूमिका तथा आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की जा रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस विधायक बजट में किए गए प्रावधानों, घोषणाओं और विभिन्न वर्गों से जुड़े मुद्दों पर अपनी-अपनी राय रख रहे हैं। पार्टी यह भी तय कर रही है कि किन मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाए और जनता के बीच किस तरह से सरकार की नीतियों को लेकर संदेश पहुंचाया जाए।

बैठक को आगामी सत्र और संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व आने वाले दिनों में प्रदेशभर में सरकार के खिलाफ अभियान की रूपरेखा तैयार कर सकता है।