पंजाब में 5 बार CM रह चुके प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार रात देहांत हो गया। प्रकाश सिंह बादल का जहां पंजाब में राजनीतिक प्रभाव था, वहीं हरियाणा की राजनीति को वे प्रभावित करने की क्षमता रखते थे। हरियाणा के चौटाला परिवार से भी उन्हें खासा लगाव था। हरियाणा में अकाली दल 3 विधानसभा चुनाव इनेलो के साथ गठबंधन में लड़ चुका है।

पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी देवीलाल और प्रकाश सिंह बादल भाई बने हुए थे। चौटाला परिवार, चौधरी देवीलाल के निधन के बाद बादल साहब को परिवार का सबसे बड़ा मुखिया मानता था और उनके फैसले को सिर माथे पर लेता था। चाहे वो पूर्व उप प्रधानमंत्री के बेटे ओपी चौटाला हो या फिर रणजीत चौटाला।

  • पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल के समय से शुरू हुआ यह रिश्ता ओम प्रकाश चौटाला ने बखूबी चलाया।
  • हरियाणा में होने वाली इनेलो की सभी रैलियों में प्रकाश सिंह बादल मंच पर नजर आते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *