Haryana Vritant

ऐसे माता-पिता और अभिभावक जो अपने नौनिहालों को केंद्रीय विद्यालयों में पढ़ाना चाहते हैं, वे जल्द से जल्द आवेदन फॉर्म भर दें।

17 अप्रैल आखिरी तिथि, 20 को आएगी पहली सूची

पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार, केवीएस पहली कक्षा के लिए प्रवेश पंजीकरण 17 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगा। केंद्रीय विद्यालयों में दाखिले के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों में से अंतरिम चयन के आधार पर पहली प्रतीक्षा सूची 20 अप्रैल, 2023 को जारी होगी और प्रवेश 21 अप्रैल, 2023 से शुरू होगा। 

सीटें खाली रहीं तो दूसरी और तीसरी सूची भी आएगी

अगर केंद्रीय विद्यालयों में सीटें खाली रहती हैं तो दूसरी सूची 28 अप्रैल, 2023 को और तीसरी सूची 04 मई, 2023 को जारी की जाएगी। कक्षा दो और कक्षा 11वीं को छोड़कर अन्य में प्रवेश के लिए पंजीकरण तीन अप्रैल, 2023 से 12 अप्रैल, 2023 तक किया जाएगा। यह ऑफलाइन किया जाएगा।

पहली कक्षा में प्रवेश के लिए एप बनाया

केंद्रीय विद्यालय संगठन की प्रवेश अधिसूचना के अनुसार, पहली कक्षा में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु छह वर्ष है। इस आयु सीमा को निर्धारित करने की गणना तारीख 31 मार्च, 2023 के दिन पर होगी। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने कहा था कि पहली कक्षा में प्रवेश के लिए एक एप बनाया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा। यह एप एंड्रॉयड फोन यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर पर भी उपलब्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *