HARYANA VRITANT

साहा। विद्या भारती हरियाणा के तत्वाधान में संचालित नंद लाल गीता विद्या मंदिर तेपला के विद्यार्थियों ने रोहतक में आयोजित 35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में बेहतर प्रदर्शन कर कई पदक हासिल किए। ये प्रतियाेगिता 22 से 24 जुलाई तक आयोजित की गई थी।

सांकेतिक तसवी

प्रधानाचार्य बलवंत सिंह बताया कि विद्यालय के 31 विद्यार्थियों ने 35वें प्रांतीय खेलकूद समारोह में भाग लिया था। इसमें से 28 विद्यार्थियों ने योग, शतरंज, बॉक्सिंग की स्पर्धाओं में पदक हासिल किए।विद्यालय खेल प्रमुख संजीव ने बताया कि कलात्मक व्यक्तिगत योग अंडर 14 लड़कों का स्वर्ण पदक चेतन ने प्राप्त किया। योग अंडर-14 बालक में चेतन, केशव, नमन, अनिकेत ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। योग अंडर-17 लड़कों का स्वर्ण अंश पटेल, जय पुंडीर, सचिन चौधरी, अक्षत, बंटी ने हासिल किया। लयबद्ध योगासन स्वर्ण पदक अक्षत ने प्राप्त किया। अंडर-14 बालिका योग में छवि चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया।

शतरंज अंडर 17 लड़कों में लव, रोहन, रिधम, रिषित व सक्षम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। शतरंज अंडर 19 लड़कों में कृष्णा आदित्य, अमित, आदित्य ,अभय ने कांस्य पदक प्राप्त किया । शतरंज अंडर 14 लड़कियों में रिधि, सहजप्रीत, अवन्तिका, पलक छवि ने रजत पदक प्राप्त किया। शतरंज अंडर 14 लड़कों में रुद्राश, चिराग, कनिष्क, समर, आमीन ने चौथा स्थान प्राप्त किया। बॉक्सिंग अंडर 17 लड़कों में सुजल ने कांस्य पदक पदक प्राप्त किया। 35वें प्रांतीय खेल कूद समारोह में प्रथम आने वाले प्रतिभागी क्षेत्र के लिए खेलने शिमला जाएंगे।