Haryana Vritant

हरियाणा के जींद में डॉ. आंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शुक्रवार को शामिल हुए जजपा सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला ने अपने भाई अभय सिंह चौटाला, सांसद बृजेंद्र सिंह व पूर्व सांसद जयप्रकाश पर साधा निशाना। जजपा सुप्रीमो बोले कि अभय सिंह शुगर के मरीज हैं। पैर में भी दर्द है। हरियाणा यात्रा छोड़ देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चौधरी बीरेंद्र सिंह का परिवार आजकल गलत बयानबाजी करके राजनीतिक रोटियां सेक रहा है। यदि यह परिवार हरियाणा का इतना बड़ा हितकारी है तो सांसद बृजेंद्र सिंह डबवाली में आकर चुनाव लड़ें। यहां लोकसभा सदस्य तो क्या वे पंचायत सदस्य ही बनकर दिखा दें।

पूर्व सांसद जयप्रकाश पर तंज कसते हुए कहा

छोटे भाई अभय सिंह चौटाला की हरियाणा यात्रा पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि अभय सिंह शुगर के मरीज हैं। उनके पांव में भी दर्द रहता है। इसलिए उनको हरियाणा यात्रा रोक देनी चाहिए, पहले वह अपना स्वास्थ्य ठीक रखें। वहीं उन्होंने पूर्व सांसद जयप्रकाश पर तंज कसते हुए कहा कि जयप्रकाश एक ट्रैक्टर चालक है।

इसी परंपरा पर जजपा आगे बढ़ रही है। पिछले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उन्होंने कई लोगों को टिकट दी थी

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *