Haryana Vritant

चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख डा. संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब की सरकार काम कम और शोरशराबा ज्यादा कर रही है। एक साल में आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ पोस्टरों में ‘‘शेर’’ और वादे पूरा करने में ‘‘ढेर’’ नजर आई है। पंजाब में नशाखोरी, गैंगवार, स्वास्थ्य, बिजली और किसानों पर बढ़ते कर्ज पर मान सरकार को घेरते हुए डा. शर्मा ने पंजाब के मुख्यमंत्री को हरियाणा की मनोहर सरकार की नीतियों पर चलने की सलाह दी।

पंजाब में किसानों पर बढ़ रहा है कर्जा: संजय शर्मा

डा. संजय शर्मा ने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चरमराई हुई है। यह कहना अतिश्योक्ति नहीं होगी कि आप की सरकार में ‘‘पंजाब गैंग लैंड’’ बनता जा रहा है। चुनाव से पूर्व ‘आप’ के सारे वायदे व्यर्थ साबित हो रहे हैं। एक साल में ही कानून व्यवस्था का जनाजा निकल चुका है। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात करने वाले मुख्यमंत्री के दावो की हवा निकल गई है। एक साल के दौरान आप के नेता लगातार एक के बाद एक भ्रष्टाचार के मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। पंजाब में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। डा. शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार की महिलाओं के प्रति क्या सोच है एक साल में उजागर हो गई।

बागवानी फसलों के नुकसान की भी भरपाई कर रही है मनोहर सरकार

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल से फसलों की खरीद हो रही है। भावांतर भरपाई योजना के जरिए बागवानी फसलों के नुकसान की भरपाई हरियाणा की मनोहर सरकार कर रही है। हरियाणा की बीजेपी सरकार अपने लोगों के स्वास्थ्य के प्रति चिंतित है। मुख्यमंत्री की अगली योजना पूरे प्रदेश को ही चिरायु कार्ड के दायरे में लाने की है। 

By Anita

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *