Haryana Vrity

हिसार के उकलाना में कुंदनपुरा में प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड करने वाले प्रेमी जोड़े का आज सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम के बाद ही उनके शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के बाद ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी।

कुंदनपुरा में युवक अजय के घर पर किशोरी रात को पहुंच गई। दोनों ने प्रेम प्रसंग के चलते सुसाइड कर लिया। अजय के परिजन हिसार में शादी में गए हुए थे। सुबह जब 10 बजे तक अजय नहीं उठा तो परिजनों ने दरवाजा खटखटाया। लेकिन उसने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद जब दरवाजा तोड़ा तो अजय के साथ किशोरी भी लटकी मिली। युवक के परिजनों ने किशोरी के परिजनों को बुलाया। कमरे में एक कीटनाशक भी मिला है। दोनों का घर गांव में नजदीक ही है। किशोरी 12 वीं पास थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *