HARYANA VRITANT

करनाल (Haryana Weather) में अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हुआ है।

सांकेतिक तस्वीर

झुलसाती गर्मी से लोग बेहाल हैं। पारा चढ़ता जा रहा है। ऐसे में बिजली की खपत भी दोगुनी हो गई है। गर्मी का स्वास्थ्य पर भी असर पड़ने लगा है। जिले के अस्पतालों में ओपीडी में काफी इजाफा हुआ है। जिला प्रशासन ने दोपहर 12 से तीन बजे तक बाहर न निकलने की एडवाइजरी जारी कर दी है। पशुधन के लिए भी पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले चार दिनों से तापमान 40 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह के अंत तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी एक से दो डिग्री सेल्सियस तक इजाफा हुआ है। मंगलवार को यह भी 26 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। बिजली की खपत भी सामान्य दिनों में 63 लाख यूनिट प्रतिदिन से बढ़कर 116 लाख यूनिट पर पहुंच गई है। लगातार बिजली लगने वाले बिजली कटों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

लू के थपेड़ों के चलते लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अस्पतालों में उल्टी, चक्कर आना, सिर दर्द जैसी परेशानी वाले मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। डायरिया के मामले भी आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की ओपीडी चार हजार के पार पहुंच गई है।