HARYANA VRITANT

घरौंडा। भगवान परशुराम का जन्मोत्सव ब्राह्मण सभा की ओर से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शहर की सामाजिक, धार्मिक व राजनीतिक संस्थाओं के लोगों ने भगवान परशुराम को नमन कर उसका आशीर्वाद लिया। नई अनाज मंडी में भंडारे का आयोजन किया गया।

सांकेतिक तस्वीर

रविवार को ब्राह्मण सभा की ओर से आयोजित भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सुबह ब्राह्मण धर्मशाला में हवन किया गया। जिसमें शहर के गणमान्य लोगों ने शहर की सुख शांति के लिए हवन यज्ञ में आहुति डाली। शहर के सभी मार्गों पर सभा की ओर से स्वागत गेट लगाए हुए थे। बाद में नई अनाज मंडी में एक़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम भगवान परशुराम को नमन कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में विधायक हरविंदर कल्याण, कांग्रेस नेता भूपेंद्र लाठर,पिछड़ा वर्ग के नेता राजीव सेन, कांग्रेस नेता वीरेंद्र सिंह राठौर, राजेंद्र कल्याण, जयपाल शर्मा,निर्मल स्टोडी, सोमिल संधू, नगरपालिका के चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता व शहर के पार्षद व पत्रकारों सहित अन्य लोगों ने भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित कर नमन किया ओर कहा कि भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने धर्म की रक्षा की है।

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी भगवान विष्णु के छठे अवतार माने जाते है । उन्होंने भगवान परशुराम के दिखाए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुशील कौशिक, ललित शर्मा, सतीश पंडित, अनिल कौशिक, विपुल शर्मा, दीपक शर्मा, ओंकार शर्मा, साहिल शर्मा, रोहित कौशिक सहित अन्य समाज के लोग मौजूद रहे।