HARYANA VRITANT

हरियाणा में 10 लोकसभा सीटों पर 25 मई को मतदान होना है। नामांकन प्रक्रिया भी सोमवार को समाप्त हो गई। भाजपा ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। वहीं अब कांग्रेस भी चुनाव प्रचार के मैदान में कूदने वाली है। प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी सांसद राहुल गांधी और पार्टी महसचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आने वाले हैं।

हरियाणा के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची

महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा क्षेत्र से पूर्व सांसद श्रुति चौधरी का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने तोशाम की विधायक किरण चौधरी को एक और झटका दिया है। हरियाणा के लिए जारी कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची से किरण चौधरी को बाहर रखा गया है।

हुड्डा, सैलजा,  सुरजेवाला और चौधरी उदयभान स्टार प्रचारकों में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा (Deependra Singh Hooda), कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चौधरी उदयभान, सिरसा सुरक्षित से प्रत्याशी कुमारी सैलजा, राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला और पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के नाम कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल है।

खरगे, सोनिया, राहुल और प्रियंका गांधी भी आएंगे हरियाणा

केसी वेणुगोपाल द्वारा हरियाणा के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) शीर्ष पर हैं जो चुनाव प्रचार के लिए हरियाणा आएंगे। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू, हरियाणा प्रभारी दीपक बाबरिया।

राजस्थान के पूर्व सीएम गहलोत और सचिन पायलट भी करेंगे प्रचार

कांग्रेस विधायक दल के उपनेता आफताब अहमद, तिलक राम जूली, पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव, अलका लांबा, पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज और रामकिशन गुर्जर जय माकन, आनंद शर्मा, पूर्व मंत्री गीता भुक्कल, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot), सचिन पायलट (Sachin Pilot)।

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और कन्हैया कुमार का नाम भी शामिल

रोहतक के विधायक भारत भूषण बतरा और बीएल सैनी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार करेंगे। इनके अलावा भूपेश बघेल, विधायक जयबीर वाल्मीकि, शकुंतला खटक, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह, विधायक नीरज शर्मा।

अभिमन्यु पूनिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर, जुबैर खान, राजीव शुक्ला, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, कन्हैया कुमार, रामनिवास घोरेला, गोविंद सिंह दोतासरा, चंद्र प्रकाश जांगड़ स्टार प्रचारकों में शामिल हैं।