HARYANA VRITANT

Faridabad News धौज थाना क्षेत्र में ससुराल में पत्नी लेने आए एक युवक ने सास के सिर में डंडे से वार कर दिया। वारदात के बाद आरोपित मौके से भाग गया। पत्नी ने करीब पांच साल पहले युवक से परेशान होकर अपनी ससुराल में रहना छोड़ दिया था। धौज थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।मामले में आगे की जांच की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर

ससुराल में पत्नी लेने आए एक युवक ने सास के सिर में डंडे से वार कर दिया। उसकी सास बेहोश हो गई। आरोपित भाग गया। वह अपनी पत्नी को साथ ले जाना चाहता था। नहीं भेजने पर उसने मारपीट की। धौज थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

थाना धौज में गांव गोठड़ा मोहब्बताबाद के रहने वाले धर्मवीर ने दी शिकायत में बताया कि उसके भाई विजेंद्र का देहांत 2007 में हो गया था। तभी से वह अपनी भाभी व उसके बच्चों की देखभाल कर रहा है। उसकी भतीजी की शादी दिल्ली के गांव मांडी में हुई थी।

शादी के बाद पत्नी को परेशान करने लगा था जितेंद्र

शादी के बाद दामाद जितेंद्र भतीजी को परेशान करने लगा। करीब पांच साल पहले भतीजी ने परेशान होकर अपनी ससुराल में रहना छोड़ दिया था। इसके बाद दामाद कई बार उनके घर आया और झगड़ा किया। वह शराब पीता है। सोमवार को भी वह उनके घर आया और उसकी भाभी के सिर में डंडा मार दिया। डंडा लगने से भाभी बेहोश हो गई।

आरोपित मौके से भाग गया। भाभी को बादशाह खान नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से दिल्ली ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद अब इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।