HARYANA VRITANT

Haryana Petrol Pump Strike हरियाणा के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। प्रदेश में अगले दो दिन पेट्रोल की किल्लत रहने वाली है। कल सुबह पांच बजे से लेकर एक अप्रैल सुबह पांच बजे तक पेट्रोल पंप के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि इस बीच प्रदेशवासियों के लिए एक अच्छी खबर भी है।

Haryana Petrol Pump Strike

हरियाणा के लोगों के लिए एक जरूरी खबर है। दरअसल हरियाणा में 30 और 31 मार्च को सभी प्राइवेट पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। दरअसल कमीशन न बढ़ाने को लेकर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन हरियाणा ने इसका एलान किया है।

जानकारी के मुताबिक, 30 मार्च को सुबह पांच बजे से लेकर एक अप्रैल सुबह पांच बजे तक पेट्रोल पंप के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि इस बीच अच्छी खबर यह है कि प्रदेश में सरकारी पंप खुले रहेंगे।

एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि गए सात सालों में सरकारी तेल एजेंसियों द्वारा पंप डीलरों के कमीशन में कोई इजाफा नहीं किया गया है।