HARYANA VRITANT

लोकसभा सीट कुरुक्षेत्र में पहुंचे सीएम नायब सैनी ने कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट छोड़कर भाग गई है। वहीं गठबंधन ने जिस पार्टी के प्रत्याशी को मैदान में उतारा है वो पार्टी भी झूठ बोलने में माहिर है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से नवीन जिंदल को भारी मतों से जिताने की अपील की है।

CM Nayab Saini Cabinate

नवीन जिंदल भाजपा के लिए नए नहीं- नायब सैनी

सीएम नायब सैनी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे नवीन जिंदल को भारी बहुमत से जिताने में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि नवीन जिंदल भाजपा के लिए नए नहीं है। इनके पिता ओमप्रकाश जिंदल भी भाजपा के गठबंधन में यहां चुनाव लड़ चुके हैं।

कुरुक्षेत्र से 30 साल पुराना नाता- नवीन जिंदल

वहीं, कुरुक्षेत्र में नवीन जिंदल ने कहा कि उनका कुरुक्षेत्र से 30 साल पुराना नाता है। 30 साल पहले उनके पिता ओमप्रकाश जिंदल यह नाता जोड़ गए थे उसे वह बरकार रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह खुद भी ग्रामीण क्षेत्रों में शौचालय बनाना व साफसफाई के लिए पहले काम करते रहे हैं। यही कारण है कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से प्रभावित हैं। आज भाजपा ने किसी दूसरे पर विश्वास कर उन पर विश्वास कर कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है। उनके लिए बड़ी बात है। अब विकसित भारत का सपना साकार करना है।