HARYANA VRITANT

बदमाश को ओडिशा के सोनपुर से गिरफ्तार किया गया है। बदमाश अंतरराज्यीय गांजा तस्कर है। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपित पर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। आरोपित पर ओडिशा के गजपति जिले में भी एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज है। आरोपित से पूछताछ और उसके गिरोह का भंडाफोड़ करने के लिए उसे अदालत में पेश कर चार दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

सांकेतिक तस्वीर

एसटीएफ की पलवल इकाई ने 25 हजार के इनामी नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। बदमाश अंतरराज्यीय गांजा तस्कर है। बदमाश को ओडिशा के सोनपुर से गिरफ्तार किया गया है।

नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज

गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देते हुए एसटीएफ डीएसपी यशवंत यादव ने बताया कि उनकी टीम ने 25 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। ओडिशा के सोनपुर के रहने वाले बदमाश आन्नद मिश्रा पर पिछले वर्ष मुंडकटी थाने में नशा तस्करी का मुकदमा दर्ज किया गया था।